Pujaabhishekam Blog
भगवान शिव के प्रिय महीना सावन आने वाला है। सावन के महीने में सोमवार व्रत और शिवरात्रि के साथ-साथ पड़ने वाले नाग पंचमी त्यौहार का भी खासा महत्व है। मान्यता है कि नाग पंचमी की पूजा करने से कालसर्प दोष कम हो जाता है।इस दिन नाग देवता की पूजा होती है।नाग पंचमी के दिन रुद्राभिषेक करने से भी जातक कालसर्प दोष को कम कर सकते है। इसके अलावा कालसर्प से पीड़ित व्यक्ति को सावन के महीने में हर रोज भगवान शिव का पूजा करना चाहिए।और पूजा के बाद महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से भी इस योग का दोष दूर होता है। ज्योतिषशास्त्र में मांगलिक योग की तरह कालसर्प योग को भी अशुभ माना गया है।