Pujaabhishekam Blog
भगवान शिव को सावन का महीना बहुत ही प्रिय है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में शिव की आराधना करने पर हर मनोकामना पूरी होती है। शिव भक्त श्रावण मास में कावण यात्रा पर भी निकलते हैं। इसके साथ ही भोलेनाथ के मंत्रो का जाप करने पर श्रावण महीने में सामान्य महीनो के मुकाबले 10 गुना अधिक फल मिलता है। इस महीने के लिए महामृत्युंजय मंत्र सबसे ज्यादा उपयुक्त है। यह महादेव का सबसे शक्तिशाली मंत्र है सावन में इस मंत्र के जाप से न केवल अकाल मृत्यु के भय को दूर किया जा सकता है बल्कि कई तरह की समस्या से भी मुक्ति पाई जा सकती है। मृत्यु को जीतने वाला यह मंत्र सबसे फलदायक माना जाता है। पुराणों में वर्णित है की यदि मात्र सावन माह में ही इस मंत्र का जाप कोई कर ले तो उसकी असाध्य से कार्य भी पूरे हो जाते हैं।
सावन महीना भगवान शिव जी का अत्यंत प्रिय महीना होता है इसलिए महामृत्युंजय मंत्र पूरे सावन भर आप किसी भी दिन करवा सकते है।