Pujaabhishekam Blog
यह श्रावण मास भगवान शिव शंकर जी को समर्पित होता है . इस श्रावण मास में हमारे भोलेनाथ जी का जलाभिषेक किया जाता है .इससे भगवान शिव अपने भक्तों पर कृपा करते है,और उनके कष्टो को दूर करते है. भोलेनाथ को प्रसन्न करना और सब देवी - देवताओं से आसान होता है, तथा यह भी सत्य है की बाबा भोलेनाथ को अपनी तपस्या से प्रसन्न करके आप किसी भी फल की प्राप्ति कर सकते है। हिन्दू धर्म में श्रावण के सभी सोमवार का व्रत रखने का विधान व महत्व होता है। साल 2021 के श्रावण के महीने में कुल चार सोमवार है . हिन्दू कैलेंडर के अनुसार 25 जुलाई को श्रवण का मास लगेगा और यह 22 अगस्त तक समाप्त होगा . मान्यता यह है की सावन महीने में भगवान् शिवशंकर की पूजा करने से हमारे सभी कष्टो का निवारण होगा तथा सभी मनोकामनाए भी पूरी होती है। पौराणिक तथ्य बताते है की श्रावण मास क्यों सबसे ज्यादा खास है.